लहलादपुर: चवर में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर भगवान टोला स्थित टेलनिया पुल के समीप शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे पानी भरे चवर से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के लागुनी गांव निवासी 50 वर्षीय अमरेंद्र साह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्ज में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।