धमतरी: मुरा के सरपंच पर शासकीय भूमि में अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की
कुरुद ब्लॉक के ग्राम मुरा के ग्रामीण महावीर साहू, रामचंद्र साहू, खुमन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरपंच द्वारा गांव में स्थित शासकीय भुमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है। बताया कि अवैध अतिक्रमण के संबंध में राजस्व मामला नायब तहसीलदार कुरूद में अतिक्रमण सिद्ध हुआ है। इस कारण से राकेश साहू का सरपंच पद पर बने रहना उचित नहीं है।