डौण्डी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भैंसबोड़ के ग्रामीणों ने जल संरक्षण के साथ हरियाली की दिशा में बढ़ाया कदम
Dondi, Balod | Jun 6, 2026 भैंसबोड़ में ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण की एक अद्भुत मिसाल पेश की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों ने जल संरक्षण के साथ-साथ हरियाली की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है।