नागौर: नागौर जिले में हीटवेव के चलते जिला कलेक्टर की अपील के बाद विभिन्न संगठनों आये आगे, अस्पताल में बांटे निशुल्क फल
Nagaur, Nagaur | Jun 3, 2024 नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की संस्थाओं व संगठन से भीषण गर्मी व हीटवेव में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अपील का असर दिखने लगा है।जेएसडब्ल्यू द्वारा जवाहरलाल नेहरू राजकीय जिला अस्पताल में निःशुल्क फल स्टॉल व शीतल जल के केम्पर लगाकर अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया ।