मिडिल स्कूल सिमुआरा के 40 से अधिक विद्यार्थी एसडीएम कार्यालय पहुंच कर स्कूल की व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जतायी। छात्रों ने मांगें पूरी करने को लेकर नारेबाजी भी की। अचानक से बड़ी संख्या में बच्चों को पहुंच कर एसडीएम से मिलने की जीद करने लगे।
एसडीएम फील्ड में थे। एसडीएम ने बच्चों की समस्या सुनने के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी रण्जीत कुमार सिंह को भेजा। बच्चों ने अधिकारी को समस्या बताते हुए एसडीएम से मिलने की जीद पर अड़े रहें। एसडीएम प्रवीण कुंदन गुरारू से लौट कर बच्चों से मिले। छात्र उज्ज्वल कुमार और अन्य ने एसडीएम से कहा कि सिमुआरा स्कूल में बेसिक सुविधा का आभाव है। यहां मीड-डे-मिल के भोजन की गुणवत्ता सही नहीं रहती। चापानल खराब है। शौचालय की सफाई सही तरीके से नहीं करायी जाती है। खेल सामग्री का आभाव है। एसडीएम प्रवीण कुंदन ने स्कूल के हेड मास्टर को शनिवार तक समस्या का निदान करने को कहा। एसडीएम ने बच्चों की लिखित शिकायत के आधार पर तीन स