करौं: बीज वितरण को लेकर करौं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Karon, Deoghar | Jul 24, 2026 करौं प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। कृषि विभाग द्वारा प्राप्त मडुवा, मूंगफली, बदाम, अरहर एवं मकई के बीजों के ग्राम स्तर पर वितरण पर चर्चा की गई। मूंगफली वितरण को लेकर जनप्रतिनिधियों में मतभेद हो गया, जिससे वितरण स्थगित रखा गया