सूरतगढ़: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई हेरोइन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सिटी पुलिस ने किया पकड़
सूरतगढ़ की सिटी पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन मामले में एक और आरोपी विक्रम उर्फ विक्की निवासी चक बलोचा, जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया है। एसपी ने शुक्रवार रात प्रेसनोट जारी कर बताया कि इससे पहले रावला क्षेत्र से पांच आरोपियों को पकड़कर हेरोइन बरामद की गई थी। सिटी पुलिस सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।