सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड के दो दर्जन डीलर के विरूद्ध कार्य में मनमानी करने पर स्पष्टीकरण पुछने हेतु बीएसओ ने की अनुशंसा
सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के दो दर्जन डीलर के विरुद्ध कार्य करने में मनमानी करने एवं खाद्यान्न वितरण में रूचि नहीं लेने सहित अन्य कारणों के कारण बीएसओ विमलेश कुमार ने एसडीओ को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण पुछने हेतु अनुशंसा की है। बीएसओ ने बताया कि कुछ डीलर के मनमानी के कारण सत्तर कटैया में खाद्यान्न वितरण का अनुपात काफी कम है। बीएसओ की इस कार्रवाई से मचा हड़कंप।