सिमडेगा: बनगांव डैम के पास सड़क हादसे में युवक घायल
सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव डैम के नजदीक बुधवार शाम 4 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल की पहचान खिंडा भंडारटोली निवासी 22 वर्षीय सुजीत मिंज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुजीत मिंज अपने मित्र विजय माली के साथ बाइक से नोनगड़ा जा रहे थे। इसी दौरान बनगांव डैम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।