खूंटपानी: चुरगुई में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, समापन समारोह में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चुरगुई में लिटिल स्टार क्लब की ओर से पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे से शुरू हो गई। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड उपाध्यक्ष कोना पुरती, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडारी, डिम्बु तियू,जयसिंह बोदरा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।