रघुनाथपुर: रघुनाथपुर के संठी गांव में बच्चों ने बनाए मिट्टी के दीये और भगवान की प्रतिमाएं
रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव के गुरुकुल द रियल प्ले स्कूल में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कला गतिविधि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने मिट्टी के दीये और मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाई। स्कूल के निदेशक चंद्रभान सिंह ने इस पहल की सराहना की।