राजनगर: एसपी अगम जैन ने बमीठा थाने का निरीक्षण किया, लंबित मामलों और रात्रि गश्त की समीक्षा कर दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे छतरपुर एसपी अगम जैन ने बमीठा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित प्रकरणों, रात्रि गश्त और रोड पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र निराकरण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।