कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है 25 मई को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने गाली गलौच करते हुए उन पर चाकू से हमला किया था। आरोपी को घेराबन्दी कर जंगल से गिरफ्तार किया गया। कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र ने आज बुधवार सुबह 11:30 मिनट पर जानकारी दी।