रामपुर बघेलान: मुस्कान अभियान में बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सतना। थाना रामपुर बाघेलान पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने एवं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी