गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार में सोने की चेन लूट मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से लौटकर वापस अपने घर सूर्य विहार आ रही थी तभी रास्ते में सुनसान जगह पर दो युवक उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। तारीख के आधार पर तिवारीपुर थाना अध्यक्ष अर्चना सिंह ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।