गोरखपुर: चिलवाताल पुलिस ने दो अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को मझगावां से किया गिरफ्तार
चिलुआताल थाना अंतर्गत मजनू चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी कमलेश कुमार द्विवेदी को मझगावां से गिरफ्तार किया है। इसकी तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचा बरामद किया है आरोपी के खिलाफ चिलवाताल थाने में आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया गया और इसे आज अदालत में पेश किया गया।