गोरखपुर: बेलीपार पुलिस ने एक पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, पांच पशु बरामद
बेलीपार पुलिस ने 14 सितंबर की रात में थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पशु तस्करों की तलाश में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पिकअप पर पशु लादकर आ रहे पशु तस्करों ने पुलिस पर ईंट पत्थर चलाकर और गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पांच पशुओं को बरामद किया गया।