गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर साप्ताहिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं तथा महंत अवेद्यनाथ जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक संगोष्ठी के शुभारंभ के अवसर पर आज प्रथम दिवस में " लोकतंत्र की जननी है भारत" विषय पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गोरक्षपीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुलामी की मानसिकता हम पर इस कदर हावी है कि हम अपनी सभ्यता भूल गए।