राजगढ़: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर राजगढ़ ज़िला जनसंपर्क अधिकारी हुए सम्मानित
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के मौके पर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया भोपाल चैप्टर द्वारा एल एनटीसी यूनिवर्सिटी परिसर में विशेष व्याख्यान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में राजगढ़ जिला जनसंपर्क अधिकारी सहायक संचालक हिमांशी बजाज का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोक संपर्क सम्मान से सम्मानित किया गया।