लोहरदगा: लोहरदगा में आरसेटी द्वारा 12 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, वैज्ञानिक तकनीकों से खेती में होगा सुधार
लोहरदगा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे से 12 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक नितिन किशोर, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र, और आरसेटी के निदेशक सुरेश भगत उपस्थित रहे।