लोहरदगा: खेमराज स्मृति भवन में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर BJP की संगोष्ठी, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत रहे मुख्य अतिथि
न्याय की प्रतीक मानी जाने वाली महान मराठा शासक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर शुक्रवार को भाजपा की ओर से भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित रहे।