लोहरदगा: नए SP सादिक अनवर रिजवी ने किया लोहरदगा सदर थाना का निरीक्षण, जनहित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे सदर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी रिजवी ने दो दिन पहले ही लोहरदगा एसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है और पदभार संभालने के तुरंत बाद फील्ड में उतरकर उन्होंने सक्रियता का परिचय दिया।