लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण को कैरेत सांप ने काटा, हालत गंभीर
बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे कुडू थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण को कैरेत सांप ने काट लिया है. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। परिजनों ने गंभीर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार कुडू थाना क्षेत्र निवासी सुलेमान आलम का पुत्र शाहनवाज आलम जब घर लौटा तो उसने बाइक के समीप घर में कैरेत सांप नजर आया।