सिमडेगा: हजारीबाग समेत कई जिलों के ट्रेजरी घोटाले की जांच शुरू, डीसी ने सिमडेगा में टीम गठित की
हजारीबाग सहित के जिले में करोड़ों रुपए की ट्रेजरी में हुए घोटाले के बाद सिमडेगा जिला प्रशासन सतर्क हो गई है ।इधर डीसी कंचन सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सिमडेगा कोषागार के कागजातों की जांच कर रही है ।इस संबंध में शनिवार को 11:00 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि यहां पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है हालांकि टीम गठन कर बारिकी से जांच हो रही है।