संडीला: कछौना में ढोल-नगाड़ों के साथ सेवानिवृत्त फौजी का ग्रामीणों ने किया स्वागत, खुशी के पल में अपनों की आंखें भी हुईं नम
कछौना की ग्राम सभा गौहानी निवासी फौजी प्रदीप कुमार चौरसिया सेवानिवृत्त होने के बाद जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया। उन पर फूल बरसाए गए, गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान पूरा गांव उसके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा।अपने गांव के लोगों का स्वागत व प्यार पाकर अभिभूत नजर आये।