उरला स्थित BSUP कॉलोनी में पुलिस चौकी खुलने के बावजूद रहवासी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में खुलेआम शराब और गांजे की बिक्री हो रही है, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी जारी है और आए दिन विवाद, मारपीट व गाली-गलौज की घटनाएं सामने आती हैं।
रहवासियों का कहना है कि पुलिस चौकी में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी नहीं रहती, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्त और चौबीस घंटे पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।
क्या उरला BSUP कॉलोनी की समस्याओं पर प्रशासन और पुलिस विभाग ध्यान देगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Raipur News | Urla News | BSUP Colony | Chhattisgarh News | Police Chowki | Crime News | Local News | Raipur Police | Urla BSUP Colony | News22 Bharat