गाज़ियाबाद: महाराणा प्रताप की मूर्ति पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने को लेकर गाजियाबाद में क्षत्रिय संगठनों का विरोध
मैनपुरी में करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा का झंडा फहराने को लेकर हुए बवाल के बीच गाजियाबाद में सोमवार को क्षत्रिय समाज से जुड़े संगठन का भारी विरोध देखने को मिला, जिसके चलते गाज़ियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर राजपूत विकास सीमित और राजपूत युवा कमांडर टीम के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।