बहादुरगंज: किशनगंज-पूर्णिया में विदेश रोजगार को लेकर ठगी के आरोप, सांसद ने सरकार को लिखा पत्र
किशनगंज और पूर्णिया के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप के बाद सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार सरकार के गृह सचिव को उच्चस्तरीय जांच का पत्र लिखा। उन्होंने अवैध एजेंटों की पहचान और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।