गोवर्धन: राजस्थान के मुख्यमंत्री उड़न खटोले से पत्नी संग पहुंचे गोवर्धन, लगाई सात कोस की परिक्रमा
ब्रज के कण-कण में रची-बसी आस्था आज उस समय और भी गहरी नजर आई, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे गोवर्धन धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ श्रद्धापूर्वक गिरिराज महाराज की सात कोस की परिक्रमा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गिरिराज प्रभु के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर परिक्रमा की