पेण्ड्रा: जीपीएम पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात, कलेक्टर, जेएमएफसी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित
अपराध अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने एवं अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई जा रही है।