हाथरस: डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कोतवाली हाथरस जंक्शन पर थाना दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
कोतवाली हाथरस जंक्शन पर शनिवार को जनपद हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने थाना दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। कोतवाली हाथरस जंक्शन पर लगे थाना दिवस में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अलावा क्षेत्राधिकारी, राजस्व निरीक्षक, कोतवाली प्रभारी, लेखपाल आदि मौजूद रहे। शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।