हाथरस: मामूली बात को लेकर दबंगों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी में 2 सगे भाइयों को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी में मामूली बात को लेकर गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने दो सगे भाइयों को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया ! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर गांव वालों की भीड़ गई! इस मारपीट में दो सगे भाई सर में डंडा लगने से घायल हो गए! थाने में हुई शिकायत पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है!