मंडला: एनीकट के पास नर्मदा नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, रेस्क्यू जारी
Mandla, Mandla | Jun 25, 2026 माहिष्मती घाट स्थित एनीकट के पास गुरुवार सुबह नर्मदा नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद एसडीईआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। 11 बजे तक तलाश जारी रही लेकिन किशोर का पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार, देवदरा निवासी क्षितिज परस्ते अपने दो दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था।