बहराइच: भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की प्रेसवार्ता, आज़म खान को बताया अपने आप में व्यक्तित्व रखने वाला नेता
शनिवार को भाजपा कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मे पहुंची भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद श्रीमती प्रियंका सिंह रावत ने गिरिराज सिंह के मुसलमान को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा किसी मे कोई फर्क या भेदभाव नहीं करती उन्होंने आजम खान को व्यक्तित्व रखने वाला नेता बताया, मायावती की भी तारीफ की।