जमुई: नवडीहा गांव में पेड़ से गिरकर एक बंदर की मौत के बाद ढोल-बाजे के साथ निकाली गई शव यात्रा, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026 नवडीहा गांव में पेड़ से बंदर के गिरने के बाद मौत होने मामले में ग्रामीणों द्वारा बंदर का धूमधाम से अनोखी शवयात्रा निकली गई। इस दौरान ढोल बाजे के साथ इलाके का भ्रमण किया गया। इस अनोखी शव यात्रा ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसका वीडियो शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।