चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के साथ अब रातों में भी गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला।