गया टाउन सीडी ब्लॉक: मौत के दो साल बाद जमीन की रजिस्ट्री! गया के अधिवक्ता ने खोला कथित फर्जीवाड़े का राज, एसएसपी-डीएम से लगाई न्याय की गुहार
दूसरों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने वाले गया जिला न्यायालय के अधिवक्ता इन दिनों अपनी ही पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं। बोधगया थाना क्षेत्र के अमर बिगहा गांव निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार राय ने गुरुवार को 2 बजे जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपनी जमीन पर अवैध कब्जे, फर्जी दस्तावेज तैयार.