कुम्भराज: कुंभराज में पेयजल और ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे अधिकारी, सीएमओ ने दिए निर्देश
Kumbhraj, Guna | Apr 17, 2026 कुंभराज नगरीय क्षेत्र में भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रभारी सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती ने वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। 17 अप्रैल को सीएमओ ने कहा, सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई साफ-सफाई के आदेश दिए। बाजार में पैदल घूम कर सीएमओ ने सड़क किनारे खड़े ठेले अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम को लेकर भी चेतावनी दी।