पाली: बालाबेहट थाने पर शिकायत करने पहुंची महिलाएं पुलिस के सामने भिड़ी, पुलिस ने 5 आरोपी महिलाओं पर की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Mar 29, 2026 बालाबेहट थाने पर शिकायत करने के लिए दो पक्ष की पांच महिलाएं पुलिस के सामने ही भिड़ गई।जहां महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया परंतु महिलाएं नहीं मानी। उक्त मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाली थाने से महिला कांस्टेबल बुलाकर तत्काल महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की है।