गड़हनी: रामनवमी जुलूस के पहले गड़हनी बाजार झंडों से पटा, भक्तिमय हुआ वातावरण
रामनवमी जुलूस के पहले ही गड़हनी बाजार को भक्तों के द्वारा झंडो से पाट दिया गया है और सजा दिया गया है। झंडो से पाटने के बाद पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और जय श्रीराम के गीतों से गूंज रहा है। वहीं जुलूस को लेकर भक्तों में काफी भक्तिमय उत्साह है और जोर शोर से लगे हुए है। जुलूस को और भव्य बनाने को लेकर गांवों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।