शिकोहाबाद: मिशन शक्ति के तहत महिला केंद्रों पर छापा और निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सखी वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन व अपना घर आश्रय स्थल का बुधवार शाम 5 बजे करीब औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी, सुरक्षा, साफ-सफाई व भोजन गुणवत्ता की जांच की। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।