शिवपुरी नगर: शिवपुरी में हॉस्टल बना 'निजी जागीर': खाना बनाने वाले से लैट्रिन और गोबर साफ करवाया, पैसे मांगने पर काम से निकाला
शिवपुरी शहर के शासकीय अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालयीन छात्रावास-2 में भारी अनियमितताओं और कर्मचारी के शोषण का मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ रहे रसोइया राजकुमार जाटव ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर छात्रावास अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उससे रसोई के काम के अलावा लैट्रिन साफ कराने का काम कराया गया।