धार: कालिका माता मंदिर के सामने अश्लील डांस, वीडियो वायरल
कालिका माता मंदिर के सामने अश्लील डांस, वीडियो वायरल।धार के प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने से गुजर रही एक बारात में बनोला निकाला जा रहा था। इसी दौरान बारात के साथ बुलाई गई बार बालाओं द्वारा मंदिर के ठीक सामने अश्लील डांस किया गया, जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंची।जानकारी के अनुसार मंदिर के बाहर कुछ देर तक डांस चलता रहा।