धार: बजट 2026-27: प्रदेश के चहुंमुखी विकास का आधार - तुलसी सिलावट
बजट 2026-27 प्रदेश के चहुंमुखी विकास का आधार: तुलसी सिलावट। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार शाम 4:00 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए बजट 206-27 को प्रदेश के चहुंमुखी विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के मूल मंत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित है।