धार: स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 6 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण संपन्न, अतिथियों ने आत्मनिर्भर बनने की दी सलाह
म.प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह सदस्यों को स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार में आयोजित बैंक मित्र (मिशन वन जीपी वन बीसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अग्रणी प्रबंधक बलराम बैरागी उपस्थित रहे।