घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी के खोले गए 5 गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 8800 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी के गुरुवार को 5 गेट खोले गए। डेम के 5 गेट खोलकर तवा नदी में करीब 8800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही तवा नदी के आसपास के गांव में अलर्ट भी जारी किया गया है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल बढ़ गया। जिसे मेंटेन करने के लिए डेम के 5 गेट खोले गए।