जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में 14 यात्री को गंभीर चोट आई है और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.