हमीरपुर: बरसात शुरू होने से पूर्व पुलिया नहीं बनी, इंगोहटा छानी मार्ग ठप हो जाएगा
नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले इंगोहटा छानी मार्ग में विदोखर के पास बन रही पुलिया का निर्माण चार माह बीत जाने के बाद पूरा नहीं हुआ। इससे आने वाली बरसात में इस मार्ग में आवागमन ठप होने का खतरा बढ़ने लगा है। अगर समय से मानसून ने दस्तक दे दी तो करीब 50000 की आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो सकता है। 18 किमी लंबा इंगोहटा छानी मार्ग ब्लॉक का सबसे