नौतनवा: बहादुर शाह नगर मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे नौतनवा विधायक ने लाभार्थियों में किया प्रमाण पत्र वितरित
नौतनवा स्थित बहादुर शाह नगर वार्ड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया साथ ही साथ गोद भराई के रस्म में बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया । इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।