नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 के पास से तस्करी का कपड़ा व कास्मेटिक सामान के साथ एक तस्कर व बाइक बरामद
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने सोमवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 के पास से तस्करी का कपड़ा व कास्मेटिक सामान के साथ एक तस्कर व बाइक बरामद किया है। इस संबंध में कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।